शराब के ठेके में चोरी का खुलासा, मुठभेड़ में दो बदमाश गिरफ्तार
शाहजहांपुर, मई 25 -- रोजा थाना क्षेत्र में शराब की दुकान में हुई लाखों रुपये की चोरी की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया। एसओजी, सर्विलांस और रोजा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में रविवार तड़के रोजा रेलवे ग्राउंड के पास पुलिस मुठभेड़ के दौरान दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया गया। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी, जबकि एक सिपाही भी घायल हो गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से अवैध तमंचा, कारतूस, चोरी की शराब, नकदी, सरिया और मोबाइल फोन बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपियों पर विभिन्न जिलों में कई मुकदमे दर्ज बताए गए हैं। रोजा थाना क्षेत्र में स्थित शराब दुकान संचालक रामजी गुप्ता निवासी बिजलीपुरा थाना कोतवाली चौक ने पांच मई को पुलिस को सूचना दी थी कि चार और पांच मई की रात करीब दो बजे अज्ञात चोर दुकान का शटर और ताला तोड़कर 28 पेटी और 32 पौवा देश...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.