मथुरा, अप्रैल 4 -- बिड़ला मंदिर के समीप पुलिस चौकी के बराबर शराब के खोले गए शराब के ठेके पर विरोध प्रदर्शन करने के मामले में पुलिस ने दो नामजद एवं अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। इधर शराब का ठेका शुक्रवार को भी खोला गया। बिड़ला मंदिर के समीप शराब का ठेका खोले जाने को लेकर संतों और हिंदूवादियों में नाराजगी है। मथुरा-वृंदावन रोड स्थित बिड़ला मंदिर के समीप शराब का ठेका खोला गया है। इसके विरोध में स्थानीय लोगों ने मंगलवार को हंगाम करते हुए विरोध दर्ज कराया। इस दौरान लोगों ने सेल्समैन की भी पिटाई कर दी। इसके बाद ठेके को बंद करा दिया गया। इस संबंध में शुक्रवार को ठेके के मैनेजर राजवीर सिंह ने शुभम चौधरी और रवी बघेल को नामजद करते हुए 10 से 15 अज्ञात लड़कों के खिलाफ जान से मारने की धमकी देते हुए मारपीट करने का मुकदमा दर्ज कराया है। इध...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.