प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 13 -- प्रतापगढ़, शहर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के पास स्थित शराब के ठेके के पास शुक्रवार सुबह एक युवक अचेत पड़ा मिला। स्थानीय लोगों ने उसे एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज भेजा लेकिन उसकी मौत हो गई थी। बाद में उसकी पहचान नगर कोतवाली के सगरा हनुमतनगर निवासी 40 अनिल मिश्र के रू में हुई। जानकारी मिलने पर परिजन भी मेडिकल कॉलेज पहुंच गए। परिजनों ने पुलिस को बताया कि वह अक्सर शराब पीकर इधर उधर टहलता था। उसकी पत्नी भी एक साल पहले उससे नाराज होकर चली गई थी। मौत सूचना पर वह वापस आई है। भुलियापुर चौकी इंचार्ज अंकित त्रिपाठी ने बताया कि शव का पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है। रिपोर्ट के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। खबर हरिकेश मिश्र
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.