हरिद्वार, फरवरी 18 -- अवैध शराब कारोबार के खिलाफ आवाज उठाना एक संस्था अध्यक्ष को भारी पड़ गया। आरोप है कि शिकायतों से नाराज होकर अज्ञात नंबरों से व्हाट्सऐप कॉल कर उन्हें और उनके बच्चों को गोली मारने की धमकी दी गई। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई शिकायत में शिव नगर रानी गली भूपतवाला निवासी राजीव कुमार तिवारी ने बताया कि वह जनहित सुरक्षा समिति के अध्यक्ष हैं और क्षेत्र में अवैध शराब के धंधे के खिलाफ लगातार पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों को लिखित शिकायतें देते रहे हैं। आरोप लगाया कि 10 फरवरी की रात से उनके मोबाइल फोन पर विभिन्न नंबरों से व्हाट्सऐप कॉल आ रही हैं। कॉल करने वाले उन्हें, उनके दोनों बच्चों और पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। धमकी में गोली मारने तक की बात कही गई है। राजीव तिवारी का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.