नैनीताल, अप्रैल 3 -- फोटो आंदोलन ::- रातीघाट में शराब की दुकान के खिलाफ महिलाओं का आंदोलन जारी- दो दर्जन से अधिक जनप्रतिनिधियों ने धरने का किया समर्थन- भावुक महिलाओं ने कहा कि गांव को बर्बाद होते नहीं देख सकतेगरमपानी, संवाददाता। बेतालघाट ब्लॉक के रातीघाट में शराब की दुकान के विरोध में महिलाओं का आंदोलन तीसरे दिन शुक्रवार को जारी रहा। स्थानीय महिलाएं और महिला समूह दिन भर सड़कों पर डटे रहे। महिलाओं ने दुकान के सामने प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। महिलाओं ने जनभावनाओं की अनदेखी का आरोप लगाया।महिलाओं ने चेतावनी दी कि किसी भी कीमत पर शराब की दुकान को संचालित नहीं होने दिया जाएगा। आंदोलन के दौरान कई महिलाएं भावुक भी नजर आईं। ललिता जोशी ने कहा कि वे अपने बच्चों का भविष्य बचाने के लिए सड़कों पर उतरे हैं, यदि आज चुप रहे तो कल हमारे घर-परि...