नैनीताल, अप्रैल 10 -- फोटो आक्रोश ::- रातीघाट में शराब की दुकान के विरोध में जारी धरना प्रदर्शन- ब्लॉक प्रमुख की अगुवाई में प्रतिनिधि मंडल ने सांसद को सौंपा ज्ञापनगरमपानी, संवाददाता। भवाली-अल्मोड़ा हाईवे के रातीघाट में शराब की दुकान के विरोध में महिलाओं का आंदोलन शुक्रवार को 12वें दिन जारी रहा। महिलाओं ने चेताया कि किसी भी कीमत पर क्षेत्र में शराब की दुकान नहीं खुलने दी जाएगी।धरना स्थल पर बड़ी संख्या में महिलाएं जुटीं और नारेबाजी कर आक्रोश जताया। पूर्व दर्जाधारी खष्टी बिष्ट भी धरने पर पहुंचीं और महिलाओं के साथ बैठकर समर्थन किया। उन्होंने सरकार की नीति पर सवाल उठाते हुए कहा कि जहां एक ओर युवाओं को शिक्षा और रोजगार की सख्त जरूरत है, वहीं सरकार गांव-गांव में शराब की दुकानें खोलकर समाज को गलत दिशा में धकेल रही है। ब्लॉक प्रमुख अंकित साह की अध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.