बेगुसराय, अप्रैल 30 -- बेगूसराय/मटिहानी, हिटी। डीएम के निर्देश पर मद्य निषेध एवं उत्पाद विभाग की ओर से अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की गई है। गुप्त सूचना के आधार पर मटिहानी थाना क्षेत्र अंतर्गत सिहमा (वार्ड संख्या-15) में सघन छापेमारी करते हुए भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की गई तथा तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। कार्रवाई के क्रम में विभागीय टीम द्वारा एक संदिग्ध वाहन स्कोडा रैपिड को रोककर उसकी तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान वाहन से कुल 10 बोरे एवं 3 बंद कार्टन शराब बरामद की गई। इनमें कुल 123.680 लीटर अवैध विदेशी शराब पाई गई। इस मामले में पिता- स्वर्गीय सत्येन्द्र पाण्डेय, निवासी- कृष्णापुरी, वार्ड संख्या-46, थाना- चुटिया, जिला- रांची (झारखण्ड) के चुटिया थाने के कृष्णापुरी वार्ड स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.