रांची, जुलाई 25 -- मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शुक्रवार को अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि राज्य में अवैध मदिरा (शराब) निर्माण, परिवहन, बिक्री और तस्करी पर पूरी कठोरता के साथ अंकुश लगाएं। मदिरा के अवैध निर्माण से न केवल सरकारी राजस्व प्रभावित होता है, बल्कि सेवन करने वालों के लिए भी यह गंभीर खतरा उत्पन्न करता है। मदिरा के अवैध कारोबार से जुड़े लोगों के खिलाफ तुरंत और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करें। मुख्यमंत्री शुक्रवार को मंत्रालय में उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग की कार्य प्रगति, राजस्व संग्रहण समेत अवैध शराब निर्माण, भंडारण व तस्करी पर रोक को लेकर की जा रही कार्रवाई की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने अधिकारियों को उत्पाद इकाइयों के निरीक्षण में आधुनिक तकनीक अपनाने व मदिरा परिवहन वाहनों में जीपीएस ट्रैकिंग और डिजिटल (डीजी) लॉक की व्यवस्था...