हल्द्वानी, अप्रैल 9 -- संतोष जोशी हल्द्वानी। मुखानी पुलिस ने बार के एक सेल्समैन को शराब की होम डिलीवरी करते पकड़ लिया। आरोपी युवक ने पुलिस को बताया कि वह मालिक की स्कूटी से शराब की डिलीवरी करने आया था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।पुलिस के मुताबिक बुधवार रात शांति व्यवस्था व संदिग्धों की चेकिंग के लिए गैस गोदाम रोड पर पुलिस टीमें गश्त कर रही थीं। इस दौरान सिटी मार्ट के पास पुलिस टीम को एक स्कूटी सवार की गतिविधियां संदिग्ध लगीं। वह अपने पैरों के पास भूरे रंग की गत्ते की पेटियां रखे था। पुलिस के इशारा करने पर भी वह नहीं रुका। इसके बाद पुलिस टीम ने घेराबंदी कर सिटी मार्ट से कुछ दूरी पर उसे रोक लिया। तलाशी ली तो आरोपी के पास से कुल 192 टेट्रा पैक कच्ची शराब बरामद हुई। आरोपी की पहचान हरीश सिंह निवासी लबाड डोबा, खनस्यू और हाल ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.