जहानाबाद, दिसम्बर 27 -- जहानाबाद, निज प्रतिनिधि। शहर के अरवल मोड़ के समीप संचालित एक रेस्ट हाउस में शनिवार को उत्पाद विभाग की पुलिस ने सर्च अभियान चलाया। पुलिस को सूचना मिली थी कि वहां से शराब की आपूर्ति की जाती है। इसका सत्यापन करने के लिए उत्पाद विभाग के पुलिसकर्मियों का एक बड़ा दल मुरलीधर रेस्ट हाउस में पहुंची और उसके विभिन्न कमरे की तलाशी ली। जांच अभियान में शामिल कुमार सत्यम का कहना है कि सघन तलाशी के दौरान शराब नही मिली। सूचना गलत साबित हुई। यह पूछे जाने पर की रेस्ट हाउस के समीप शराब की कुछ खाली बोतलें फेंकी हुई है। इस पर उन्होंने कहा कि इसकी जांच की जा रही है। फोटो- 27 दिसंबर जेहाना- 19 कैप्शन शहर स्थित मुरलीधर रेस्ट हाउस में शनिवार को छापेमारी करती उत्पाद विभाग की पुलिस।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.