प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 23 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। वर्ष 2026-27 व्यवस्थापन के लिए नवीनीकरण एवं ई-लॉटरी के पश्चात् जिले की नवसृजित दुकानें देसी मदिरा छह, कम्पोजिट शॉप एक का व्यवस्थापन ई-लाटरी प्रक्रिया के माध्यम से कलक्ट्रेट परिसर एनआईसी सभागार में किया गया। लाइसेंस प्राधिकारी/जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी की अध्यक्षता में हुई प्रक्रिया में जिला स्तरीय चयन समिति के पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर, आबकारी आयुक्त उत्तर प्रदेश की ओर से नामित सदस्य सहायक आबकारी आयुक्त प्रवर्तन अयोध्या एवं जिला आबकारी अधिकारी अखिलेश्वर नाथ सिंह मौजूद रहे। दुकानों के आवंटियों को ई-लाटरी पोर्टल से निर्गत आवंटनादेश जिला आबकारी अधिकारी, प्रतापगढ़ कार्यालय से प्राप्त करने के निर्देश दिए गए हैं। यह भी पढ़ें- UP Board Result 2026: 10वीं और 12वीं के स्टूडेंट्स के लिए jeecup का भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.