शराब की लत से टूट रहा पत्नियों के सब्र का बांध
फतेहपुर, जुलाई 10 -- फतेहपुर। कभी सात फेरों के साथ जीवनभर साथ निभाने का वादा करने वाले पति-पत्नी अब शराब की लत के कारण एक-दूसरे के खून के प्यासे होते जा रहे हैं। शराब की बोतल ने न सिर्फ घरों की आर्थिक स्थित बिगाड़ी बल्कि रिश्तों का प्यार भी छीन लिया। रोज-रोज की गाली-गलौज, मारपीट, अपमान और तनाव ने कई महिलाओं के धैर्य को इस कदर तोड़ दिया कि उन्होंने कानून हाथ में उठा लिया। कई ने खुद से मौत की राह चुन ली तो कुछ पतियों पर ही हमलावर हो गई। दोआबा में महज दस दिनों के भीतर सामने आए दो मामलों ने पूरे समाज को झकझोर दिया है। एक पत्नी ने शराबी पति को जिंदा जलाकर मार डाला। उसके कबूलनामे का वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हुआ। वहीं दूसरी ने पति को चारपाई में बांध करंट लगाकर जान लेने का प्रयास किया। दोनों घटनाओं की जड़ में एक ही वजह सामने आई शराब की लत ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.