बिजनौर, मार्च 24 -- स्योहारा। शराब की लत किस हद तक किसी को मजबूर कर सकती है, इसका एक मामला सामने आया है। एक युवक ने शराब पाने की जल्दबाजी में बंद पड़ी दुकान के ताले ही तोड़ डाले। मुरादाबाद रोड पर शुगर मिल तिराहे के पास शराब की दुकान है। सहसपुर निवासी मोहम्मद शमी मंगलवार सुबह करीब 9:00 बजे ही दुकान पर पहुंच गया और वहां मौजूद सेल्समैन से शराब की मांग करने लगा। सेल्समैन ने बताया कि दुकान निर्धारित समय पर ही खुलेगी। इसी बीच युवक ने पास में पड़े पत्थर से दुकान के ताले तोड़ दिए। आसपास के दुकानदारों ने इस घटना की जानकारी तुरंत सेल्समैन को दी। वहीं, सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। उधर, थाना प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार ने बताया कि युवक की दिमागी हालत सही नहीं लग रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.