फतेहपुर, अप्रैल 22 -- हथगाम। एक आदत ने पूरे परिवार को बिखेर दिया। थाना क्षेत्र के छिवलहा कस्बे की सब्जी मंडी मोहल्ले में मंगलवार रात वह दर्दनाक मंजर सामने आया, जिसने हर किसी को भीतर तक झकझोर दिया। घर के अंदर फांसी के फंदे पर झूलते महेंद्र कुमार शर्मा का शव मिला, तो बाहर आंगन में उनके मासूम बच्चों की चीखें गूंज उठीं। किसी को समझ नहीं आ रहा था कि बच्चों को कैसे चुप कराए, क्योंकि उनके सिर से हमेशा के लिए पिता का साया उठ चुका था। सब्जी मंडी निवासी 42 वर्षीय महेंद्र कुमार शर्मा लंबे समय से शराब की लत का शिकार था। यह भी पढ़ें- महाराजपुर में युवक ने फांसी लगाकर दी जान परिजनों के मुताबिक, नशे में वह आए दिन घर में झगड़ा करता था, जिससे परिवार में तनाव बना रहता था। शराब की इसी आदत ने करीब दस वर्ष पहले उसकी पहली पत्नी सुनीता देवी को उससे दूर कर दिया।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.