बिजनौर, जनवरी 11 -- शेरकोट थाना क्षेत्र के गांव हरेवली में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया। जहां एक व्यक्ति शराब की मांग को लेकर हाई टेंशन लाइन के खंभे पर चढ़ गया। घटना से आसपास के लोगों में अफरा तफरी मच गई। लोगों ने समझा बूझकर व्यक्ति को खंभे से नीचे उतारा। ग्राम भगौता निवासी मदन सैनी शनिवार शाम हरेवली पुलिस चौकी के सामने नशे की हालत में धुत था। इस दौरान वह वहां पर घूम कर लोगों से शराब की मांग कर रहा था। जब किसी ने उसकी शराब की मांग को पूरा नहीं किया तो वह पुलिस चौकी के सामने खड़े एचटी लाइन के खंभे पर चढ़ गया। ऊपर चढ़कर वह लोगों से शराब की मांग करने लगा। घटना से हरेवली बाजार में घूम रहे लोगों में अफरा तफरी मच गई। गनीमत रही उसे समय हाई टेंशन लाइन में करंट नहीं दौड़ रहा था। इस दौरान वहां से गुजर रहे एक यूट्यूबर चिरंजीवी पाल ने युवक की वीडियो ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.