काशीपुर, जुलाई 28 -- काशीपुर। पुलिस ने जंगा रोड क्षेत्र में गश्त के दौरान अवैध शराब की भट्टी पर छापेमारी कर 70 लीटर कच्ची शराब और शराब बनाने के उपकरण बरामद किए हैं। पुलिस की भनक लगते ही मौके से दो आरोपी अमरीक सिंह उर्फ विक्की पुत्र पूरन सिंह और सोनू पुत्र बलवीर सिंह निवासी जंगा रोड फरार हो गए। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...