शराब की बोतल पर कत्यूरी राजवंश का नाम छपने पर रोष
विकासनगर, सितम्बर 29 -- उत्तराखंड के गौरवशाली अतीत की पहचान कत्यूरी राजवंश का नाम अब शराब की बोतल पर छपने को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। सदियों पुरानी ऐतिहासिक विरासत को मदिरा ब्रांड से जोड़ने के इस मामले ने सांस्कृतिक संवेदनशीलता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। कत्यूरी राजवंश से जुड़े इतिहास, मंदिर स्थापत्य और सांस्कृतिक परंपराओं के बीच पहचाने जाने वाले इस प्रतिष्ठित नाम को शराब के व्यावसायिक उत्पाद से जोड़ने पर इतिहासकारों और बुद्धिजीवियों ने कड़ा आक्रोश जताया है। प्राचीन इतिहास एवं पुरातत्व विभाग, गढ़वाल विवि के प्रो. राकेश भट्ट का कहना है कि कत्यूरी नाम उत्तराखंड की ऐतिहासिक अस्मिता से जुड़ा है। ऐसे वैभवशाली राजवंश के नाम पर शराब का ब्रांड निकालना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। यह उत्तराखंड के ऐतिहासिक वैभव का सीधा अपमान है। शिक्षाविद एवं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.