पीलीभीत, मार्च 23 -- थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के नए बाईपास पर रविरात रात एक ढाबे पर कुछ युवक शराब पी रहे थे। इस दौरान उन्होंने ढाबे पर काम करने वाले एक कर्मचारी से पानी मांगा। इस बात को लेकर ढाबा कर्मचारी और युवकों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते दोनों पक्षों में गाली गलौच होने लगी। ढाबे के कर्मचारी ने मेज पर रखी युवकों की शराब की बोतल तोड़ दी। इसके बाद तो हंगामा हो गया। दोनों पक्षों के बीच नौबत हाथापाई तक पहुंच गई। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाए। सूचना मिलने पर थाना सुनगढ़ी पुलिस भी पहुंच गई। हालांकि पुलिस के पहुंचने से पूर्व ही विवाद करने वाले लोग मौके से भाग निकले।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.