शराब की बोतलों से भरी पिकअप में लगी आग, चालक मौके से भागा
अमरोहा, सितम्बर 10 -- डिडौली क्षेत्र में अमरोहा-मुरादाबाद बॉर्डर के पास सीएनजी पंप के नजदीक गुरुवार सुबह शराब की बोतलों से लदी पिकअप में आग लग गई। आग लगते ही चालक पिकअप छोड़ मौके से भाग गया। पिकअप पर टेंपररी नंबर प्लेट लगी मिली। सूचना पर पहुंची दमकल टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर शराब की बोतलों की गिनती करते हुए दस्तावेजों की जांच शुरू की है। हादसा सुबह करीब आठ बजे हुआ। मुरादाबाद की ओर जा रही पिकअप में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते वाहन से लपटें उठने लगीं। चालक वाहन को मौके पर छोड़कर भाग निकला। वहीं, सीएनजी पंप के नजदीक हुई घटना से अफरातफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही पुलिस और फिर दमकल टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इसके बाद पुलिस ने पिकअप की तलाशी ली तो उसमें बड़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.