शराब की बड़ी खेप के साथ महिला गिरफ्तार
पूर्णिया, अक्टूबर 7 -- केनगर, एक संवाददाता। बिहार में पूर्ण शराबबंदी के बावजूद शराब तस्करी के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई जारी है। केनगर थाना पुलिस ने चुनापुर गांव में छापेमारी कर विदेशी शराब की बड़ी खेप के साथ एक महिला को गिरफ्तार किया है। वहीं चंपानगर थाना पुलिस ने भी एक युवक को 750 एमएल की एक बोतल विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया। केनगर थानाध्यक्ष अजय कुमार अजनबी ने बताया कि मंगलवार शाम गुप्त सूचना मिली थी कि बनभाग चुनापुर पंचायत के वार्ड संख्या आठ स्थित चुनापुर गांव में एक महिला घर में विदेशी शराब का भंडारण कर अवैध रूप से बिक्री कर रही है। सूचना के आधार पर कैलाश पासवान के घर पर छापेमारी की गई। तलाशी के दौरान 84 पीस बुडवाइजर बीयर बरामद हुई, जिसकी कुल मात्रा 42 लीटर बताई गई। मामले में कैलाश पासवान की 40 वर्षीय पत्नी शांति देवी को गिरफ्तार क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.