बलिया, मई 26 -- शराब की दुकान हटाने को लेकर हो रही राजनीति

आंदोलन की पृष्ठभूमि 0 अनुज्ञापी ने डीएम को शिकायती पत्र देकर की कार्रवाई की मांग

आर्थिक नुकसान का दावा 0 कुछ लोगों के आंदोलन से सरकारी राजस्व के नुकसान का दावा बलिया, संवाददाता। शहर के बेदुआं में संचालित कम्पोजिट दुकान को लेकर कुछ लोग पिछले 20 दिनों से आंदोलन कर रहे हैं। इससे परेशान होकर दुकान की अनुज्ञापी ने डीएम और जिला आबकारी अधिकारी से जांच कर कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि आपसी मतभेद के चलते हो रहे आंदोलन के चलते सरकारी राजस्व का नुकसान हो रहा है।

अनुज्ञापी का बयान दुकान की अनुज्ञापी आशा सिंह ने डीएम को बताया है कि बेदुआं कम्पोजिट दुकान ई-लॉटरी जरिये मिली थी। वर्तमान समय में दुकान अभय राय के मकान में संचालित हो रही है। उनका कहना है कि दुकान का वार्षिक राजस्व लगभग ...