बागेश्वर, अप्रैल 8 -- शामा में शराब की दुकान हटाने की मांग को लेकर शामा के लोगों का आंदोलन तेज हो गया है। आंदोलन स्थल पर नंदन सिंह की भूख हड़ताल जारी है। वहां क्षेत्र के लोगों का एक शिष्टमंडल इसी मांग को लेकर जिलाधिकारी से मिला। उन्हें दस सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा। जल्द शराब की दुकान शामा से हटाने की मांग दोहराई। जिला पंचायत सदस्य विजया गोस्वामी के नेतृत्व में क्षेत्र के लोग जिलाधिकारी आकांक्षा कोंडे से मिले। उन्हें ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में उन्होंने कहा कि शराब की दुकान हटाने की मांग उन्होंने कपकोट में आयेाजित बहुद्देशीय शिविर में भी उठाई। एक अप्रैल से भूख हड़ताल की सूचना भी पूर्व दे दी है। एक महीने पहले तालाबंदी के बाद एक महीने के भीतर दुकान हटाने का उन्हें लिखित आश्वासन प्रशासन ने दिया, लेकिन आज तक दुकान नहीं हटाई गई।दुकान में 18 स...