गाजीपुर, जनवरी 24 -- मरदह (गाजीपुर)। बिरनो थाना के कहोतरी चट्टी पर अंग्रेजी और देशी शराब की दुकान हटाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शनिवार को उग्र प्रदर्शन किया। महिलाओं के प्रदर्शन के कारण शराब के दुकानदार दुकान बन्द कर भाग गए। वहीं रोड जाम कर महिलाएं प्रदर्शन कर रही हैं। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस महिलाओं को समझा रही है। महिलाओं ने आरोप लगाया कि आबकारी विभाग के नियमों की अनदेखी कर आबादी वाले इलाके में दुकान खोली है, जो पूरी तरह अनुचित है। उनका कहना था कि पहले भी उन्होंने कई बार अधिकारियों से शराब दुकान को अन्यत्र स्थानांतरित करने की मांग की थी, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। इसी कारण उन्हें सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होना पड़ा। पुलिस ने महिलाओं को समझाकर शांत कराया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...