देवरिया, मई 22 -- रामपुर कारखाना, हिन्दुस्तान संवाद। कंपोजिट और देसी शराब की दुकान हटाने को लेकर महिलाओं ने जमकर बवाल काटा। इंटर कॉलेज और दो सिद्ध पीठ स्थान के नजदीक शराब की दुकान होने से महिलाएं माहौल खराब होने का आरोप लगा रही हैं। महिलाओं ने हंगामा करते हुए दोनों दुकानों पर ताला लगा दिया। मौके पर पहुंची रामपुर कारखाना और पीआरबी पुलिस से महिलाओं ने जमकर नोंक झोंक किया। नगर पंचायत रामपुर कारखाना के रामपुर धुस पर डुमरी के नाम से कंपोजिट और देसी शराब की दुकान संचालित होती है। घनी आबादी, अशोक इंटर कॉलेज डुमरी और माई राम कुटी व सम्मे माई स्थान के नजदीक शराब की दुकान होने से शराब के शौकीन दिन भर मंडराते रहते हैं। गुरुवार की शाम नगर पंचायत के जलकल, गुदरी और ठाकुर मंदिर वार्ड की दर्जनों महिलाओं ने कंपोजिट और देसी शराब की दुकान पर धावा बोल दिया। ...