नोएडा, जून 18 -- ग्रेटर नोएडा, ब्रिजेश कुमार। सेक्टर-36 के मुख्य द्वार पर खुली शराब की दुकान हटवाने की मांग को लेकर आरडब्ल्यूए की टीम ने प्रदेश के आबकारी राज्यमंत्री नितिन अग्रवाल से मुलाकात की। आरडब्ल्यूए अध्यक्ष अजय भाटी ने बताया कि गेट पर शराब की दुकान खोल दी गई है, जिसके चलते वहां पर शराब खरीदने वाले लोगों की बड़ी संख्या में गाड़ियां खड़ी रहती है। यहां लोग शराब खरीदने आते और फिर खुले में खड़े होकर शराब पीते हैं। इससे सेक्टर का माहौल खराब हो रहा है। आबकारी राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नितिन अग्रवाल ने आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों को उनकी समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...