आजमगढ़, फरवरी 17 -- आजमगढ़, संवाददाता। सिधारी थाना क्षेत्र के सर्फुद्दीनपुर मोहल्ला स्थित कंपोजिट शराब की दुकान का ताला तोड़कर चोर 61 हजार रुपये नकदी और सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर उठा ले गए। पुलिस घटना की जांच पड़ताल कर रही है। नगर के सर्फुद्दीनपुर मोहल्ला में कंपोजिट शराब (अंग्रेजी बीयर) की दुकान स्थित है। दुकान का सेल्समैन बीती रात दुकान बंद कर घर चला गया था। रात में चोर दुकान का ताला तोड़कर अंदर घुस गए। चोरों ने दुकान में रखा 61 हजार 249 रुपये नकदी, सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर उठा ले गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.