लखनऊ, जून 22 -- लखनऊ,संवाददाता। सुशांत गोल्फ सिटी इलाके में अंग्रेजी शराब की दुकान का सेल्समैन पर नौ लाख रुपये गबन करने का आरोप लगा है। पीड़ित दुकानदार ने सेल्समैन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी।डीएलएफ माय पॉड निवासी शुभम अस्थाना की क्षेत्र में अंग्रेजी शराब की दुकान है। पीड़ित ने बताया कि उनकी दुकान पर राहुल सेल्समैन है। राहुल को दुकान की जिम्मेदारी और रोजाना की बिक्री व नकदी कंपनी में जमा कराना थी। आरोप है कि राहुल लंबे समय से बिक्री की रकम में हेराफेरी कर रहा था और धीरे-धीरे पैसे निकालता रहा। बीती 19 जून को कंपनी की ऑडिट टीम ने दुकान का हिसाब-किताब देखा तो उसमें नौ लाख रुपये काम मिले। यह भी पढ़ें- शराब की दुकान में दो लाख गबन की जांच शुरू इसके बाद जांच की गई तो उसमें गबन की आशंका सामने आई। मालिक ने आरोप लगाया कि राहु...