गंगापार, मई 7 -- बांदा हाईवे पर बारा थाना के रिगवां मोड़ से लालापुर जाने वाली सड़क पर स्थित ग्राम पंचायत धरा में चल रही देशी शराब की दुकान के कारण चारों ओर पाउच और शीशी की बदबू व गंदगी फैल रही है। इससे आने जाने वाले लोगों को काफी परेशानी होती है। ग्रामीणों ने बताया कि इस सड़क से हर दिन सैकड़ों महिलाएं, स्कूल जाने वाले बच्चे आते-जाते हैं। इसके अलावा पास में ही सरकारी विद्यालय स्थित है। छोटे-छोटे बच्चे रोज इस रास्ते से गुजरते हैं। क्षेत्र के प्रेम कुशवाहा, पंच राज शुक्ला, कुशल सिंह परिहार आदि ने विधिक कार्रवाई की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...