शामली, मार्च 17 -- चौसाना। अग्रेंजी शराब की दुकान मे दुल्हैंडी के दिन लाखों की चोरी की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मंगलवार को पुलिस ने एक आरोपी मुजाहिर पुत्र हासिम निवासी बेगी नाजर को गिरफ्तार किया। जिसके कब्जे से चोरी की रकम मे से छह हजार सात सौ की नगदी को भी बरामद की गई। पूछताछ मे आरोपी ने अपने साथियों के नामो का भी खुलासा कर दिया है। जिनकी तलाश जारी है। आरोपी की गिरफ्तारी लक्ष्मीपुरा के जंगल से हुई है। तमंचे संग आरोपी गिरफ्तारचौसाना। गश्त के दौरान पुलिस ने गंगारामपुर खेडकी मार्ग से आरोपी आरिफ उर्फ बावला पुत्र इंतजार निवासी चौसाना को अवैध तमंचे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि गश्त के दौरान आरोपी पुलिस को देखकर भागने लगा। हमने रूकने को कहा लेकिन आरोपी नही माना। जिसके बाद पुलिसकर्मियों ने भागक...