लखीमपुरखीरी, जून 2 -- सलीमाबाद चौराहे पर बनी कंपोजिट शराब की दुकान 24 अप्रैल की रात हुई चोरी के आरोपियों को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। दुकान से करीब तीन लाख रुपए की शराब पार कर दी गई थी। पुलिस ने करीब डेढ़ महीने बाद चोरी का खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने चुराया गया माल भी बरामद किया है। मझगईं थाना क्षेत्र के सलीमाबाद की कंपोजिट शराब की दुकान से 24 अप्रैल की रात अज्ञात चोर करीब तीन लाख रुपए की शराब निकाल ले गए थे। दुकान मालिक की तहरीर पर पुलिस ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज की थी। सोमवार रात पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर एसओ अनिल पंकज, एसआई गौरव सिंह, रामसुमेर साहनी, सिपाही रवि गंगवार, रोबिन सिंह तथा हिमांशु गौतम ने लियाकतपुरवा के आगे शारदा नदी सुतिया के किनारे मौजूद चोरी के च...