कौशाम्बी, जनवरी 28 -- पिपरी के कसेंदा में स्थित शराब की कम्पोजिट दुकान को मंगलवार की रात को चोरों ने निशाना बनाया। सेंध काटकर दुकान में घुसे चोर नकद के अलावा शराब व बीयर उठा ले गए। सुबह जानकारी होने पर दुकानदार ने मामले की तहरीर पुलिस को दी। पुलिस ने प्रकरण की जांच शुरू कर दी है। कोटिया अमिरसा निवासी श्यामलाल पाल को कसेंदा में अंग्रेजी शराब व बीयर की कम्पोजिट दुकान आवंटित है। श्यामलाल पाल ने बुधवार को पिपरी थाना पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि मंगलवार की रात निर्धारित समय 10 बजे दुकान बंद हुई। सेल्समैन अपने-अपने घर चले गए। रात में करीब 11:55 बजे दुकान की दीवार में सेंध काटकर चोर अंदर आए। इसके बाद चोर गल्ला में रखा 35 हजार 400 रुपये नकद, दो पेटी अंग्रेजी शराब की पेटी, एक हाफ और 12 पीस बीयर की कैन उठाकर चले गए। सुबह सेल्समैनों के पहुंचने प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.