बाराबंकी, जून 24 -- दरियाबाद। थाना क्षेत्र के मथुरानगर स्थित शिवबालक के नाम संचालित अंग्रेजी शराब की दुकान में बीती रात चोरों ने नकब लगा कर हजारों रुपये मूल्य की शराब चोरी कर ली।सुबह दुकान खुलने पर चोरी की जानकारी हुई। पीड़ित की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच की।मथुरा नगर कस्बा स्थित अंग्रेजी शराब के सेल्समैन चंद्रेश और राजेंद्र ने बताया कि शनिवार और रविवार की बिक्री का रुपया दुकान में ही रखा था। बैंक बंद होने के कारण रकम जमा नहीं हो सकी थी। दुकान में करीब एक लाख 20 हजार रुपये नकद रखे थे, जिन्हें चोर अपने साथ ले गए। चोर कैमरे का डीवीआर भी उठा ले गए। कोतवाल धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि मामले में एक व्यक्ति पर चोरी की आशंका जताते हुए आरोप लगाया गया है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है और जल्द ही घटना का खुलासा किए जाने का दावा किया ...