पीलीभीत, जनवरी 4 -- लालपुर। थाना गजरौला क्षेत्र के ग्राम गजरौला कला सहराई स्थित देसी शराब की दुकान में बीती रात चोरों ने नकब लगाकर चोरी करने का प्रयास किया। हालाकि चोर घटना को अंजाम देने में कामयाब नहीं हो सके। दुकान के सेल्समेन राजेश ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि वह रोज की तरह शुक्रवार रात 10 बजे दुकान बंद करके गया था। रात में किसी सूय चोरों ने पीछे से दीवार में नकब लगाया लेकिन चोर दुकान में घुस नहीं सके। शनिवार सुबह जब वह दुकान खोलने पहुंचा तो उसे घटना की जानकारी हुई। इसकी सूचना उसने दुकान के मैनेजर गौरव जायसवाल को दी। सूचना मिलने पर थाना गजरौला पुलिस भी मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी बृजवीर सिंह ने बताया कि जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.