शराब की दुकान में दो लाख गबन की जांच शुरू
गोरखपुर, जून 22 -- चौरीचौरा, हिन्दुस्तान संवाद। भोपा बाजार स्थित सरकारी कम्पोजिट विदेशी शराब की दुकान में दो लाख रुपये से अधिक की धनराशि के कथित गबन का मामला सामने आया है। दुकान के मैनेजर दिनेश राव ने चौरीचौरा पुलिस को तहरीर देकर जांच और कार्रवाई की मांग की है। शिकायत के अनुसार लेखा-जोखा मिलान के दौरान करीब दो लाख रुपये से अधिक की रकम कम पाई गई। कुछ कर्मचारी अवकाश पर गए थे और समय पर वापस नहीं लौटे, जिसके बाद हिसाब-किताब की जांच में गड़बड़ी उजागर हुई। अनुज्ञापी ललित वर्मा ने भी कानूनी कार्रवाई और धनराशि की बरामदगी की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.