हापुड़, फरवरी 27 -- बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम लुखराड़ा गेट के पास स्थित अंग्रेजी शराब व ठंडी बीयर की कंपोजिट दुकान की छत काटकर बुधवार देर रात चोरों ने हजारों रुपये की शराब और नगदी चोरी कर ली थी। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। बाबूगढ़ थाने में मुकदमा दर्ज कराते हुए हिमाचल प्रदेश के जनपद कांगड़ा के थाना रक्कड़ क्षेत्र के बड़सना निवासी सतीश ने बताया कि वह पशुपति स्प्रिट शाप कंपनी का इंचार्ज है। इसके साथ वह कंपनी में सेल और परचेज का काम भी देखता है। बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के लुखराड़ा गेट के निकट उसकी कंपनी की स्थित शराब दुकान पर सेल्समैन सोनू है। पीड़ित ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह सेल्समैन ने दुकान खोली। अंदर जाकर देखा तो दुकान का सामान अस्त-व्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.