संतकबीरनगर, जून 26 -- राजेश पाण्डेय। संतकबीरनगर। संतकबीरनगर जिले के महुली क्षेत्र के शनिचरा बाबू स्थित शराब की दुकान पर शुक्रवार को रुपये के लेन-देन को लेकर आपस में विवाद की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम पर कथित रूप से हमला कर दिया गया। हमले में एक होमगार्ड जवान गंभीर रूप से घायल हो गया। जबकि बीच-बचाव करने पहुंचे अन्य पुलिस कर्मियों एवं चौकी प्रभारी के साथ भी मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया गया है। हेड कांस्टेबल की तहरीर पर पुलिस ने चार नामजद तथा एक अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हमले का वर्णन पुलिस चौकी शनिचरा बाबू पर तैनात हेड कांस्टेबल अनिल कुमार ने बताया कि शुक्रवार के शनिचरा बाबू स्थित शराब की दुकान पर कुछ लोगों के बीच शराब खरीदने के लिए पैसे देने को लेकर विवाद की सूचना चौकी प्रभारी को ...