शामली, मार्च 10 -- शराब की दुकान पर लाखों की चोरी के मामले मे एक सप्ताह बीतने के बाद पुलिस के हाथ खाली है लेकिन जांच मे जुटी पुलिस टीमो ने जांच का दायरा बढा लिया है। पुलिस की टीमे जिले के अलग अलग स्थानो के साथ सहारनपुर व उत्तराखंड के जिलो मे बदमाशो की तलाश कर रही है। लेकिन अभी तक सफलता नही मिली है। चौसाना चौकी के गंगोह मार्ग पर स्थित शराब की दुकान पर दुल्हैंडी के दिन बदमाशों ने शटर को तोडकर करीब एक लाख रूपयों की नगदी के साथ अन्य सामान को चोरी कर लिया था। गश्त कर रही चीता को आहट हुई तो चीता पर तैनात पुलिसकर्मियों ने उच्चाधारियों को जानकारी देते हुए चोरी हो जाने की पुष्टि की थी।पुलिस ने संचालक को घटना की जानकारी दी थीं। चोरी मे एक लाख का नुकसान बताया गया। एसपी ने तत्काल एसओजी को लगातार मामले को खोलने के निर्देश दिए थे। पुलिस ने तीन दिनांें ...