चंदौली, जनवरी 10 -- पड़ाव(चंदौली), हिंदुस्तान संवाद । मुग़लसराय कोतवाली अंतर्गत भोजपुर गांव स्थित कंपोजिट शराब की दुकान के बगल में चीखने की दुकान पर शनिवार को पैसे के लेनदेन को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान स्थानीय गांव के मनबढ़ युवकों ने दुकानदार सहित राहगीरों को लाठी डंडे और लोहे के रॉड से जमकर पिटाई कर दिया। जिससे दुकानदार सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची जलीलपुर पुलिस ने घायलों को रामनगर स्थित लालबहादुर शास्त्री अस्पताल में भर्ती कराया। जहाँ एक व्यक्ति की हालत चिंताजनक देख डॉक्टरों ने ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। वही अन्य का इलाज चल रहा है। पीड़ित की लिखित तहरीर के आधार पर चार नामजद और 7 अज्ञात के खिलाफ पुलिस मुकदमा दर्ज कर अपने अग्रिम कार्रवाई में जुट गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.