लखीमपुरखीरी, मई 10 -- मोहम्मदी कोतवाली क्षेत्र के अमीरनगर क्षेत्र में शराब की दुकान का विरोध करते हुए महिलाओं ने हंगामा कर दिया। टेढ़ेनाथ मंदिर को जाने वाले रास्ते पर खुली थी देशी शराब की दुकान में तोड़फोड़ की। इतना ही नहीं सेल्समैन को भी भगा दिया। घटना का वीडियो वायरल है। हालांकि हिन्दुस्तान वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता। बता दें कि टेढ़ेनाथ मंदिर जाने वाले मार्ग पर खोखे में देशी शराब की दुकान खोली गई है। स्थानीय लोगों ने कई बार शिकायत की लेकिन ठेका बंद नहीं हुआ। इसपर रविवार को स्थानीय महिलाओं का गुस्सा फूट पड़ा। भीड़ शराब की दुकान पर पहुंची और खोखे से निकालकर सामान में की तोड़फोड़। सेल्समैन को मौके से भगा दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.