शामली, मई 30 -- कांधला। शामली की महिला ने एक व्यक्ति पर देसी शराब के ठेके से संबंधित हजारों रुपए की रकम न लौटने व महिला को जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने घटना के संबंध में अभियोग पंजीकृत कर लिया है। शामली निवासी महिला बबिता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि आबकारी विभाग द्वारा ग्राम पंजोखरा में देशी शराब की दुकान उनके नाम आवंटित है। इससे पहले 1 अप्रैल 2025 तक यह दुकान खड़क सिंह के नाम थी, जिसके सैलमैन संदीप कुमार थे। संदीप पर विश्वास करके बबिता ने उसे अपनी दुकान पर भी सैलमैन रख लिया था। यह भी पढ़ें- पुलिस भर्ती प्रतियोगिता परीक्षा में दिघवारा की बेटियों ने लहराया परचम हालांकि, दुकान में अनियमितता करने पर गांव के सम्मानित लोगों के बीच मामला रखा गया, जिसके बाद संदीप को हटा दिया गय...