रामपुर, मार्च 29 -- बिलासपुर। नगर के मोहल्ला लक्ष्मीनगर निवासी शिवकुमार के अनुसार वह शनिवार की रात अपना काम खत्म करने के बाद देशी शराब के ठेके पर पौवा लेने गए थे। आरोप है कि ठेके के अंदर सेल्समैन और कैंटीन संचालक समेत चार-पांच लोगों ने उनके साथ मारपीट की। आरोप लगाया कि मारपीट के दौरान ठेके की दुकान का शटर बंद कर दिया गया और अंदर उन्हें बुरी तरह पीटा गया, जिससे वह लहूलुहान हो गए। घटना की जानकारी मिलने पर उनके परिजनों ने पुलिस को सूचित किया। बाद में घायल को सीएचसी पर भर्ती कराया गया। प्रभारी निरीक्षक जीत सिंह ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...