सुल्तानपुर, फरवरी 14 -- दोस्तपुर, संवाददाता। थाना क्षेत्र के बेलवारे गांव में शराब की दुकान पर काम करने वाला एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। युवक के दुकान नहीं खोलने पर आसपास के लोगों को उसके गायब होने की जानकारी हुई। जानकारी के अनुसार अजय जायसवाल, सुल्तानपुर के शास्त्री नगर मोहल्ले का रहने वाला है और बेलवारे गांव स्थित शराब की दुकान पर काम करता था। बीते बुधवार को जब उसने दुकान नहीं खोली तो लोगों को उसके गायब होने के जानकारी हुई। परिजनों ने रिश्तेदारों और संभावित स्थानों पर काफी तलाश की, लेकिन युवक का कोई पता नहीं चल सका। इसके बाद अजय की माँ मीरा देवी ने गुरुवार को दोस्तपुर थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए बेटे की तलाश की गुहार लगाई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर युवक की खोजबीन शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.