सोनभद्र, अप्रैल 13 -- घोरावल, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के बरकन्हरा गांव में बीते बुधवार को खेत में मिले गांव निवासी रामनरेश के शव मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस मृतक के भाई की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुटी थी। घोरावल कोतवाली क्षेत्र के बरकन्हरा गांव में बीते बुधवार को 43 वर्षीय रामनरेश उर्फ बहादुर बैसवार का घर से डेढ़ किलोमीटर दूर खेत में शव मिला था। पुलिस ने इस मामले में मृतक के भाई रामअवतार की तहरीर पर अजय प्रजापति पुत्र रामजतन निवासी ग्राम बरकन्हरा घोरावल, टीकम प्रजापति पुत्र श्यामलाल निवासी ग्राम भुईधरवा थाना गढ़वा जिला सिंगरौली मध्य प्रदेश और संजय मौर्य निवासी घोरावल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरु कर दी थी। यह भी पढ़ें- शराब के नशे में पड़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.