नोएडा, मार्च 23 -- ग्रेटर नोएडा। सेक्टर-36 के लोगों ने रिहायशी क्षेत्र में शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में शराब की दुकान खोलने का सोमवार को विरोध जताया। कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन कर डीएम मेधा रुपम को ज्ञापन सौंपा। आबकारी विभाग पर नियमों के खिलाफ जाकर लाइसेंस जारी करने का आरोप लगाया। लोगों ने कहा कि आबकारी विभाग के नियमों के तहत शराब की दुकानों की रिहायशी क्षेत्र, स्कूल-कॉलेज और धार्मिक स्थलों से दूरी होनी चाहिए। इसके बावजूद सेक्टर के कॉम्प्लेक्स में विभाग ने शराब की दुकान का लाइसेंस जारी कर दिया। इससे वहां पर शाम होते ही असामाजिक तत्वों का जमवाड़ा लग जाता है। वहां से महिला और बच्चों का निकलना मुश्किल हो गया है। दिन भर सेक्टर में वाहनों का आना-जाना लगा रहता है। डीएम ने मामले में आबकारी विभाग को जांच कर आवश्यक कार्रवाई के आदेश दिए हैं। आबकारी विभाग ने...