कौशाम्बी, अप्रैल 9 -- महेवाघाट के डकशरीरा गांव में अंग्रेजी व बियर की कंपोजिट दुकान है। मंगलवार की रात चोर शटर का ताला तोड़कर अंदर घुस गए। दुकान से अंग्रेजी शराब की 10 बोतल, बियर की कई बोतलें और गल्ला से 15 हजार रुपये नकद उठा ले गए। सुबह सेल्समैन ने दुकान मालिक शैलेंद्र सिंह पुत्र बृजभूषण सिंह निवासी अमीना का पूरा, गोराजू को जानकारी दी तो वह भागकर मौके पर पहुंचे। दुकान का नजारा देखने के बाद मालिक ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौका-मुआयना कर चोरी का केस दर्ज कर लिया है। आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.