अमरोहा, जून 25 -- अमरोहा। गांव नारंगपुर, मोहल्ला राजनगर, इकॉदा रोड जोया एवं आसपास के क्षेत्र के लोगों ने बुधवार को कलक्ट्रेट पहुंचकर शराब की दुकान को हटवाने की मांग की। प्रशासन को सौंपे ज्ञापन में कहा कि एक शराब की दुकान विद्यालय व मंदिर के निकट संचालित की जा रही है। जिससे क्षेत्रवासियों में रोष व्याप्त है। उक्त शराब की दुकान की तत्काल जांच कराकर उसे विद्यालय एवं मंदिर से पर्याप्त दूरी पर किसी अन्य उपयुक्त स्थान पर स्थानांतरित कराने की मांग की। इस दौरान मुकेश, राज कुमार, हेमलता, सूरज, नरेंद्र सिंह, तारा देवी, चरन सिंह आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...