भदोही, मार्च 16 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। अभोली ब्लाक क्षेत्र के दानूपुर पश्चिमपट्टी के ग्रामीण सोमवार को जिला मुख्यालय पहुंचे। इस दौरान गांव में बस्ती के बीच शराब की दुकान खोलने का विरोध किया। जिलाधिकारी को पत्रक सोंपकर दुकान को बंद कराने की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि गांव में सरकारी देशी शराब की दुकान को बस्ती के बीच खोला जा रहा है। इसके कारण गांव में शराबियों का जमघट होगा। मारपीट के साथ ही बहन-बेटियों का घर से निकलना दूभर हो जाएगा। इतना ही नहीं, बच्चों पर भी बुरा असर पड़ेगा। युवाओं, किशोरों के शराब की लत में आने से इनकार नहीं किया जा सकता है। कहा कि जहां पर दुकान खोली जा रही है। उसी रास्ते से गांव की महिलाएं खेतों में आने-जाने का काम करती हैं। संबंधित विभाग के अफसरों को अवगत कराया गया, लेकिन वे संज्ञान नहीं ले रहे हैं। ऐसे में डी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.