पीलीभीत, मार्च 18 -- पूरनपुर/माधोटांडा। एक व्यक्ति ने शराब की दुकान के सेल्समैन को धमकाकर शराब की बोतल छीन ली। विरोध पर अपने नाम की धौंस दिखाते हुए पांच हजार रुपए महीना रंगदारी देने को कहा। विरोध पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज किया है। कस्बा माधोंटाडा में अंग्रेजी की शराब की दुकान पर पंकज कुमार पुत्र नरोत्तम निवासी थाना न्यूरिया के गांव न्यूरिया हुसैन पुर बतौर सेल्समैन काम करते हैं। 15 मार्च को गांव के कुलदीप मिश्रा शराब की दुकान पर पहुंचे। उसने पंकज कुमार से शराब की बोतल देने को कहा। सेल्समैन पंकज ने रुपए मांगे। इस पर कुलदीप ने धमकाते हुए कहा कि उसका नाम कस्बे में चलता है। वह किसी चीज के रुपए नहीं देता। अपनी सलामती चाहता है तो शराब की बोतल देदे। यहीं नहीं कुलदीन ने रौब जमाते हुए कहा कि मेरे नाम से कोई शराब लेन...