कौशाम्बी, फरवरी 7 -- मंझनपुर, संवाददाता। पश्चिमशरीरा थाना क्षेत्र के गोराजू गांव निवासी जितेंद्र सिंह ने बताया कि पांच फरवरी की शाम वह निमंत्रण में शामिल होने कौशाम्बी के आमाकुआं जा रहा था। रास्ते में बिजिया चौराहे पर शराब की दुकान के समीप कुछ दोस्त मिल गए। वह उनसे बाइक खड़ी कर अलग हटकर बात करने लगा। इस दौरान चोरों ने बाइक पार कर दी। खोजबीन के बाद भी सुराग नहीं लगने पर वाहन स्वामी ने पुलिस को तहरीर दिया। मुकदमा कायम कर कौशाम्बी पुलिस ने चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.