सुल्तानपुर, जून 2 -- पारा बाजार,सुलतानपुर, संवाददाता। सुलतानपुर के अरवल बाजार में देसी शराब की नई दुकान खुलने के विरोध में ग्रामीण महिलाओं ने मोर्चा खोल दिया है। महिलाओं ने दुकान पर पहुंचकर जबरदस्ती बंद कराया और दुकानदार को चेतावनी दी कि भविष्य में इस बाजार में शराब की दुकान न खोली जाए। बता दें कि सरकार द्वारा वर्ष 2025-26 के लिए सियाराम को देसी शराब की दुकान का लाइसेंस प्रदान किया गया है। अरवल ग्राम सभा के पतुलकी गांव के निकट बाजार में यह दुकान खोली गई थी। दुकान खुलते ही क्षेत्र की महिलाओं में आक्रोश फैल गया और उन्होंने एकजुट होकर विरोध प्रदर्शन का निर्णय लिया।महिलाओं का कहना है कि शराब की दुकान खुलने से क्षेत्र का माहौल बिगड़ रहा है। छोटे-छोटे बच्चे शराब की तरफ आकर्षित हो रहे हैं, जो उनके भविष्य के लिए चिंताजनक है। इसके अलावा दुकान के आ...